फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सहकारी समितियों पर बांटी जाएगी डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली के त्योहार पर दो दिन के अवकाश के बाद शनिवार से साधन सहकारी समितियों पर डीएपी का वितरण किया जाएगा। डीएपी के साथ-साथ 2600 मीट्रिक टन एनपीके जिले में आने के साथ ही एक रैक यूरिया की आ गई है। तीन रैक आने के साथ जिले में उर्वरक का संकट कम हो गया है। हालांकि फसलों की बुवाई करने में जुटे किसानों को वर्तमान में डीएपी की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार पर डीएम चंद्र विजय सिंह ने चार एवं पांच नवंबर को जिले की सभी 82 साधन सहकारी समितियों के बंद रखने का आदेश दिया था। अवकाश के कारण किसानों को साधन सहकारी समितियों से डीएपी, यूरिया और एनपीके नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में किसानों को समितियों से बैरंग लौटना पड़ रहा था। अब शनिवार छह नवंबर से जिले की साधन सहकारी समितियां खुलेंगी और किसानों को डीएपी, एनपीके एवं यूरिया का वितरण किया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया जिले में 2700 मीट्रिक टन डीएपी की एक रैक आने के साथ 2600 मीट्रिक टन एनपीके के रैक आ चुकी है। इस खाद को जिले की सभी साधन सहकारी समितियों पर भेज दिया है। जिले की समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। इसके साथ ही जिले में यूरिया की एक रैक आ चुकी है। उन्होंने कहा कि उर्वरक पर्याप्त मात्रा में आ चुकी है। छह नवंबर से साधन सहकारी समितियों पर सचिव खाद का वितरण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें