फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बों में मार्गों पर बदहाली के गड्ढे, आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
फरिहा टूंडला मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढे। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बारिश ने सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। बारिश से पूर्व कस्बों में सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे गए थे अब इनमें पानी भरा हुआ है इससे निकलना मुश्किल हो गया है। फरिहा में टूंडला को जोड़ने वाले रास्ते की स्थिति जर्जर है। कठफोरी में हाईवे के चौड़ीकरण का काम महीनों से बंद पड़ा है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद से कसबा खैरगढ़ को जोड़ने वाला मार्ग कलूपुरा और कलूपुरा से कसबा खैरगढ़ को जोड़ने वाला मुख्य बाजार का मार्ग काफी समय से खराब पड़ा है। पहले यह मार्ग ऊबड़ खाबड़ ही था। लेकिन बारिश के बाद यह और खराब हो गया। जगह-जगह जलभराव के कारण सड़क में गड्ढे हो गए हैं। इनके बीच चलना दुश्वार है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। सदर बाजार स्थित जैन पार्क के पास पानी भरा होने के कारण यहां से पैदल तो दूर किसी वाहन से निकलना भी मुश्किल है।
टूंडला फरिहा मार्ग की लंबाई करीब 20 किमी. है। इस मार्ग से दिन भर दर्जनों वाहनों के साथ हजारों ग्रामीण गुजरते हैं। दो साल पहले इस मार्ग का निर्माण हुआ था। लेकिन बारिश के बाद यह मार्ग अब गड्ढों में तब्दील हो गया। जलभराव के कारण आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कसबा का प्रमुख मार्ग होने के बाद भी अधिकारी इस मार्ग का दोबारा निर्माण कराने में कोई रुचि नहीं ले रहे।
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण के साथ नेशनल हाईवे को चौड़ा करनेे को 16 जनवरी को काम शुरू किया था। 15 मार्च को ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। तब से फिरोजाबाद से इटावा जाने वाले हल्के और भारी वाहन सर्विस रोड से गुजर रहे हैं। वाहनों की गति अधिक होने के कारण धूल मिट्टी घरों में घुस रही है। वहीं रात के समय ग्रामीणों को किसी बड़े हादसे का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है। जोरावर सिंह बघेल, अरुण कुमार, अरविंद कुमार, राज कुमार, सुभाष, विमलेश, रमन महावीर सिंह, नाथूराम, राजवीर सिंह, बृजपाल ने जिला प्रशासन से सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें