फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर के परिवार को बंधक बना लाखों का डाका

Tue, 29 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
रेश्‍ामा मंगलामुख्‍ाी के घ्‍ार पर ‌िबबिख्‍ारा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद
विज्ञापन
मोहल्ला बेलमपुरी निवासी किन्नर रेशमा के घर कच्छा बनियानधारी बदमाशों ने रविवार- सोमवार की रात को धावा बोल दिया। तमंचे के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। हाथ पैर बांधकर मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद नकदी - जेवर सब लूट ले गए।  मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  थाना जसराना में अभियोग दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

रेशमा अपने पति (लिव इन रिलेशनशिप) इकबाल एवं गोद ली हुई बेटी तहजीब के साथ सो रही थी। रात करीब एक बजे पांच लोग घर में प्रवेश कर गए। तमंचे के बल पर उसकी बेटी को अपने कब्जे में कर लिया। इकबाल के हाथ पैर बांध दिए। रेशमा के मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया। पूरे परिवार को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। आलमारी में रखे जेवर एवं नगदी चुरा ली। कपडे़ भी ले गए। आधा घंटे में डकैती डालकर गिरोह मुख्य दरवाजे से भाग गया। रेशमा ने खुद के साथ पति को बंधन से मुक्त कराया। घटनाक्रम की जानकारी मोहल्ले के लोगों और पुलिस को दी। पुलिस ने अपराधियों के सुराग तलाशे लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। रेशमा ने थाना जसराना में अभियोग दर्ज कराया। पुलिस को जानकारी दी कि बदमाश कच्छा एवं बनियान पहने हुए थे। उसके परिवार को बंधक बनाकर दो जंजीर, तीन अंगूठी, दो बाली कानों की, एक जोडी टॉप्स, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी तोड़िया एवं करीब डेढ़ लाख रुपया नगद ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रुपेंद्र गौड़ ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि बदमाशों का एक साथी शाम के समय ही घर के निचले वाले हिस्से में छिप गया था। पहली मंजिल पर किसी के न रहने के कारण किसी को मालूम नहीं पडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें