फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में 800 लीटर केरोसिन बरामद

Fri, 20 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ति विभाग ने जलेसर रोड स्थित कौशल्या नगर में छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान एक मकान में चार ड्रम केरोसिन के साथ मापक यंत्र एवं अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रीतेश चंद्रा को सूचना मिली कि जलेसर रोड स्थित कौशल्या नगर में अवैध रूप से केरोसिन की बिक्री श्रीनिवास गुप्ता कर रहे हैं। उन्होंने कौशल्या नगर निवासी पुराने संजीवनी हास्पीटल वाली गली निवासी कमलेश प्रसाद के मकान में दस्तक दी। यहां से चार ड्रम में 800 लीटर केरोसिन बरामद किया।

एक खाली ड्रम, पांच-पांच लीटर क्षमता को दो मापक यंत्र को बरामद किया है। मकान स्वामी ने बताया कि उसके मकान के इस कमरे को प्रकाश टाकीज के निकट निवासी श्रीनिवास गुप्ता के द्वारा किराए पर लिया गया था। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने कहा कि डीएम की अनुमति के बाद ही श्रीनिवास गुप्ता के खिलाफ थाना उत्तर पुलिस को भी तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें