फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ते हुए युवती एसडीएम कोर्ट पहुंची, प्रेमी के साथ देखकर पीछे लगे हुए थे भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड पर एक युवती बदहवास हालत में दौड़ते हुए तहसील परिसर में घुसी और सीधे एसडीएम कोर्ट में चली गई। युवती के पीछे लोगों की भीड़ पड़ी थी। युवती ने एसडीएम कोर्ट में घुसकर अपनी जान बचाई। भीड़ को देख लोग मामले की जानकारी के लिए उत्सुक दिखे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव की युवती के परिवार के ही एक युवक से प्रेम संबंध हैं। जिसका परिवार के लोग विरोध करते हैं। सोमवार को युवती अपने प्रेमी के दोस्त के साथ घर से बाजार आ रही थी। जब युवती के घर से चले जाने की जानकारी उसके भाइयों को हुई, तो उन्होंने भी बाइकों से पीछा शुरू कर दिया। स्टेशन रोड पर युवती के भाई ने बहिन के प्रेमी के दोस्त की बाइक में कट मार दिया और अपनी बहिन को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन युवती उसके हाथ नहीं आई और उसने चीखते हुए बदहवाश हालत में दौड़ लगा दी और सीधे तहसील परिसर में पहुंच गई। यहां पर एसडीएम कोर्ट में सीधे चली गई।
युवती को दौड़ कर आते और उसके पीछे भीड़ को देख तहसील परिसर में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। युवती के पीछे उसके भाई और परिवार के लोग थे। जानकारी होते ही एसएसआई अंजीश कुमार और उप निरीक्षक अंकित मलिक मौके पर पहुंच गए और एसडीएम कोर्ट से युवती को लेकर थाने आए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती और उसके परिजनों को समझा कर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें