फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: क्रेन ने छीनी साइकिल सवार की जिंदगी, घर से निकले थे फैक्टरी जाने

Sun, 06 Sep 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक विपिन बिहारी का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन - फोटो : मृतक विपिन बिहारी का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के ट्रॉमा सेंटर के सामने हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगी क्रेन ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर रौंद दिया। देर रात सोशल मीडिया पर हादसे की फोटो देखने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

सरस्वती नगर गली नंबर एक थाना उत्तर निवासी विपिन बिहारी (60) शुक्रवार देर शाम मीरा चौराहा स्थित ग्लास फैक्टरी में काम करने के लिए घर से निकले थे। वह साइकिल से निजी ट्रॉमा सेंटर के सामने हाईवे पर पहुंचे ही थे तभी ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगी क्रेन ने टक्कर मार दी। इससे विपिन बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर हादसे की फोटो प्रसारित हुआ तब परिजन को घटना की जानकारी हुई। देररात परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के बेटे अनुज शर्मा और मनोज शर्मा ने शव की शिनाख्त विपिन बिहारी के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की तहरीर पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हाइड्रा को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें