फिरोजाबद। सुहागनगरी में कोरोना वायरस अब अपने चरम पर है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 330 कि पार पहुंच चुकी है। इस बीच जिले में कई लोग लक्षण नहीं होने के बावजूद पॉजिटिव मिले हैं। अब ये लोग स्वास्थ्य विभाग के लिए नई चुनौती है। हालांकि अब तक संक्रमित मिले ऐसे लोग कोरोना से मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया है कि अभी कोरोना महामारी को लेकर बुरा वक्त आना बाकी है। दावा हैं कि कोरोना वायरस अब अपना रूप बदल रहा है। हालांकि भारत में अभी कोरोना वायरस के रूप बदलने के कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले है लेकिन पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव के नए केस सामने आए है। इनमें बहुत से लोग बिना लक्षण के कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में लोगों को और भी सावधानी बरतने की जरूरत है।