फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर मनाया जाएगा अमृत महोत्सव

विज्ञापन
एस.आर.के.डिग्री कालेज में वार्ता के दौरान कार्यक्रम की जानकारी देते पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसआरके शिक्षण संस्थान जनपद का सर्वाधिक प्राचीन शिक्षण संस्थान हैं। यह संस्थान अपना शताब्दी वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 22 और 23 फरवरी को अमृत महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी शिक्षण संस्थान के सचिव एवं पूर्व कुलपति डॉ. जीके अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को महाविद्यालय परिसर व दूसरे दिन एसआरके कॉलेज स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें महाविद्यालय के निवर्तमान-वर्तमान शिक्षक एवं कर्मचारियों तथा देश-विदेश में नाम रोशन करने वाले छात्रों का सम्मान होगा। एसआरके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभाष्कर राय ने बताया कि एसआरके कॉलेज सिर्फ परास्नातक का ही नहीं, बल्कि शोध का प्रमुख केंद्र भी बन गया है।
महाविद्यालय अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा एवं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरिया निशंक शामिल होंगे। इस अवसर पर संस्थान के छात्र रहे एवं राज्यसभा सांसद अनिल जैन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। एसआरके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. डीपीएस राठौर ने कहा कि शिक्षण संस्थान की स्थापना स्वतंत्रता से पूर्व हुई थी। प्रोफेसर एबी चौबे ने कहा कि छात्र-छात्राएं निश्चित रूप से शामिल हों। प्रेसवार्ता में प्रबंधक विनय गोयल, उमाशंकर गुप्ता, एसबी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें