फिरोजाबाद। निगम एरिया के सभी 70 वार्ड के परिवारों को शीत ऋतु में अब सुबह साढ़े छह बजे से जलापूर्ति मिलेगी। निगम प्रशासन ने 20 नवंबर से जलापूर्ति के समय में फेरबदल का निर्णय लिया है।
शहरी क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में अब सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक जलापूर्ति दी जाएगी। खास बात है कि अब शहर वासियों को एक की जगह दो घंटे जलापूर्ति की जाएगी। जलकल महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि शाम को होने वाली जलापूर्ति का समय शाम पांच बजे से सात बजे निर्धारित किया गया है। संवाद