फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिरोजाबाद में डीएपी खाद के लिए मारामारी, किसानों की लगी लाइन; सचिव पर लग रहे ये आरोप

Fri, 17 Nov 2023 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

डीएपी खाद के लिए मारामारी मची हुई है। हाल ये है कि किसान सुबह से ही लाइन में लग रहे हैं और शाम को उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डीएपी खाद के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में इन दिनों गेहूं की फसल की बुआई तेजी से हो रही है। ऐसे में किसानों के सामने खाद का संकट पैदा हो गया है। केंद्रों पर डीएपी खाद के लिए मारामारी मची हुई है। किसानों को एक बोरी खाद के लिए लाइन में लगकर धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है। बावजूद इसके डीएपी नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन


जिलेभर में इस समय गेहूं की बुआई बड़े पैमाने पर की जा रही। इसलिए किसानों को डीएपी खाद की आवश्यकता है। जैसे ही केंद्रों पर डीएपी आने की सूचना मिलती है किसान लाइन में लग जाते हैं। ऐसा ही दृश्य दिखाई दिया साधन सहकारी समिति नंदपुर हाथवंत पर, जहां डीएपी खाद के लिए किसान सुबह से ही लाइन में लगे दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 केंद्रों के बाहर भारी भीड़ धक्का-मुक्की के बीच कई घंटों इंतजार के बाद भी काफी किसानों को खाद नहीं मिल पाई। ऐसे में किसान खाली हाथ लौट रहे हैं। वहीं किसानों द्वारा सचिव पर पक्षपात का आरोप भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें