फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को ले जाते साधु सीसीटीवी में हुआ कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को ले जाते साधु सीसीटीवी में हुआ कैद
विज्ञापन

- साधु की तलाश में पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच भी जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस का संदेह साधु पर और बढ़ गया है। पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो साधु महिला के साथ जाते हुए दिखा। सीसीटीवी कैमरे में दोनों को साथ देख महिला की हत्या में साधु का अहम रोल माना जा रहा है। पुलिस ने अब साधु की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

12 मार्च को मोहल्ला शंभू नगर की राधा देवी(75) घर से शाम चार बजे मंदिर पर जाने की कह कर निकली थीं। देर रात तक वह घर नहीं पहुंची। सोमवार (14 मार्च) सुबह उसका शव नौशहरा के समीप ओवर ब्रिज के नीचे मिला। उसके कान के कुंडल, नाक की नथ और गले के लॉकट भी गायब थे। इसकी जानकारी की गई तो पता चला कि महिला के साथ ही मंदिर के बाहर रहने वाला साधु भी लापता है। पुलिस ने साधु पर संदेह व्यक्त करते हुए सुबूत जुटाने शुरू कर दिए। मंदिर के समीप कुछ मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को जब खंगाला गया तो महिला को ले जाते हुए साधु दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस का संदेह यकीन में बदलता दिख रहा है। पुलिस महिला की हत्या के मामले में साधु के वेश रूपी आरोपी की तलाश में जुट गई है । सीओ अनिवेश कुमार ने बताया कि बाबा कहीं भी छिपा हो, पुलिस शीघ्र ही उसे ढूंढ निकालेगी और महिला की हत्या का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें