फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: इटावा से आ रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 9 यात्री घायल

Mon, 05 Feb 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सवारियों से भरी बस नवनिर्मित पुल से टकराकर हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे से बस में बैठी सवारियों की चीखें निकल गईं। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार देर रात इटावा की ओर से एक बस मुस्लिम समाज के लोगों को लेकर फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ जा रही थी। बस में सवार लोग चौथी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बस जब रात 10:30 थाना सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत नगला राधेलाल के पास नवनिर्मित पुल के पास पहुंची। तभी अचानक बस नवनिर्मित पुल से टकराकर गई। इससे बस में बैठे लोगों की चीखें निकल गईं। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं चालक बस से उतरकर भाग गया।
हादसे में मुन्ना (32) निवासी बकेवर इटावा, शाहिद (26), अदील (21), दिलशाद (44), लल्ला (38), शहवाज (30), गुडडू (35), वसीम (24), परिचालक देवेंद्र (58) निवासीगण पुरबिया टोला, इटावा घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं चार एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जिन्होंने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें