फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हत्या के आरोपी की तलाश में शाहजहांपुर पुलिस ने दी दबिश

Mon, 05 Feb 2024 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में रविवार को शांहजापुर के थाना मिर्जापुर पुलिस ने दबिश देकर हत्या के आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी उसकी जानकारी की। इसके बाद आरोपी के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने के बाद पुलिस वापस लौट गई। पुलिस उसका सुराग जुटाने में जुटी हुई है।थाना रसूलपुर क्षेत्र के लालपुर रोड निवासी प्रेमचंद्र जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र से हत्या के मामले में 2023 से फरार चल रहा है। आरोपी की तलाश में रविवार को मिर्जापुर पुलिस रसूलपुर पुलिस को साथ लेकर उसके मकान पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी मकान पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके मकान के आसपास के लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी का फोटो लेकर क्षेत्र में कई लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस द्वारा आरोपी के मकान पर दबिश देने के दौरान आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि शांहजापुर के थाना मिर्जापुर पुलिस आरोपी की तलाश में आई थी। आरोपी न मिलने पर 82 का नोटिस उसके मकान पर चस्पा किया है।
विज्ञापन


मुनादी कर चस्पा किया कुर्की का नोटिस
हत्यारे के तलाश में रविवार को आई थाना मिर्जापुर पुलिस को आरोपी न मिलने पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने मुनादी कराने के उपरान्त आरोपी के दरवाजे पर धारा 82 का नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद भी आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं होता है, तो धारा 83 के तहत उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

सपा जनप्रतिनिधियों के फोन से कुर्की की कार्रवाई रुकने की चर्चा
रविवार को रसूलपुर क्षेत्र के लालपुर रोड निवासी हत्या के आरोपी की तलाश में आई थी। घंटों पूछताछ और जानकारी के बाद पुलिस कुर्की का नोटिस आरोपी के मकान पर चस्पा कर लौट गई। चर्चा यह रही कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने के लिए आई थी, लेकिन सपा के जनप्रतिनिधियों की सिफारिश के बाद पुलिस सिर्फ नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें