फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार 21 वें दिन भी बंद, धरना प्रदर्शन जारी

Tue, 22 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों ने विरोध मे गन्‍ने बेचे
विज्ञापन
 एक्साइज ड्यूटी और पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सराफा बाजार लगातार 21वें दिन मंगलवार को भी बंद रहा। सराफा व्यापारियों ने गन्ना बेचकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं प्रस्ताव वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सराफा कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पुरवार की अध्यक्षता में मंगलवार को भी घंटाघर चौराहा पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार के विरोध में सराफा बाजार बंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में हम होली का त्योहार भी मनाने की स्थिति में नहीं हैं। धरना स्थल पर सराफा व्यापारियों ने गन्ना बेचकर विरोध प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर मौजूद व्यापारियों ने कहा कि वित्त मंत्री की हठधर्मिता के कारण पूरा बाजार 21 दिनों से बंद है। केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी एवं पैन कार्ड की अनिवार्यता के निर्णय को जल्द वापस नहीं लेती है तो सराफा व्यापारी उग्र आंदोलन करेंगे। धरना स्थल पर नवीन बंसल, नीरज बौहरे, अजय बंसल, जितेंद्र जैन, राजा जैन, सुनील जैन, राजीव अग्रवाल, रवीकांत जैन, लकी झिंदल, सचिन पुरवार, अंकित जिंदल, प्रमोद बौहरे, जीतू जैन, प्रमोद बंसल, प्रदीप जैन, पंकज अग्रवाल, अमित मित्तल, आशू पाराशर, देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें