फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और उसके प्रेमी पर बरसाईं गोलियां: फिरोजाबाद में पति ने महिला को आशिक संग शराब पीते पकड़ा; दोनों गंभीर

Tue, 06 Oct 2026 11:32 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मंगलवार रात पति ऋषभ तेलंग ने पत्नी शिप्रा और प्रेमी सनी को दुकान में शराब पीते देखा। उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से उन पर गोलियां चलाईं। दोनों घायल हुए, आगरा रेफर किए गए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पत्नी और प्रेमिका पर बरसाईं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद शहर के अति व्यस्ततम कोटला चुंगी चौराहे पर मंगलवार रात एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ दुकान में बैठकर शराब पीते देख ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में प्रेमी और महिला के गोलियां लगीं। दोनों को ट्रामा सेंटर से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। आरोपी पति को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos



कोटला चुंगी चौराहा स्थित शिवा इंटरनेट सर्विस के संचालक जितेंद्र उर्फ सनी उर्फ शिवा ठाकुर निवासी श्रीराम कॉलोनी, मथुरा नगर का टापा खुर्द चौराहा स्थित पीके इंटर कॉलेज के संचालक ऋषभ तेलंग की पत्नी शिप्रा तेलंग से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात शिप्रा अपने प्रेमी सनी की दुकान पर पहुंची, जहां दोनों बैठकर शरीब पी रहे थे।

इसकी भनक लगते ही ऋषभ तेलंग गुस्से में तमतमाता हुआ दुकान पर जा पहुंचा। पत्नी को प्रेमी संग शराब पीते देख आपा खो बैठा और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में सनी के सीने में दो और शिप्रा के पेट, कमर व पसली पर पांच गोलियां लगीं। वारदात के बाद आरोपी मौके पर ही रिवॉल्वर छोड़कर भाग निकला, जिसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सरेराह हुई वारदात से मची भगदड़
सरेराह हुई इस वारदात से बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, थाना उत्तर इंस्पेक्टर रवि त्यागी व थाना रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव दुबे पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया और घटनास्थल से रिवॉल्वर, कारतूस तथा साक्ष्य कब्जे में लिए। दुकान के भीतर महिला और युवक पर महिला के पति द्वारा लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोलियां चलाने की बात सामने आई है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें