फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बैठक में बवाल: पदाधिकारियों के समर्थकों में भिड़ंत, ईंट से फोड़ा युवक का सिर; मची अफरा-तफरी

Tue, 06 Oct 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खेरागढ़ के डाक बंगले में भाजपा संगठन की बैठक के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के दो दावेदारों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक युवक पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया गया, हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़ कस्बा के डाक बंगले में सोमवार को आयोजित भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने पहुंचे भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के दो दावेदारों के समर्थकों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के तीन युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक को ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
Trending Videos

एमएलसी चुनाव को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई थी। बरामदे में बैठक चल रही थी कि तभी परिसर में ही कुछ दूरी पर ही चार युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नेता जब तक कुछ समझ पाते, युवक गुत्थमगुत्था हो गए। इस बीच एक युवक ने ईंट से हमला कर सेवला के चोर नगरिया निवासी वीरेश राजपूत को लहूलुहान कर दिया। बैठक से निकलकर नेताओं ने समर्थकों को संभाला और अलग कर दिया। वहां से घायल वीरेश को उपचार के लिए सीएचसी खेरागढ़ में भर्ती कराया गया।

 
विज्ञापन

जिला मंत्री नरेश शर्मा के साथी वीरेश का दावा है कि युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पंकज कटारा के साथ आए युवकों ने उस पर हमला किया है। हालांकि इसके बाद देर रात स्थानीय नेताओं की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों ओर से किसी ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी। साथ ही दोनों पदाधिकारियों ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें