फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लूमिंग बड्स में मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

Fri, 18 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया
विज्ञापन
ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में विगत वर्ष की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं तनु, शानू, शालिनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


कक्षा नर्सरी में प्रथम यादव, हिमांशी, राम यादव, कक्षा एलकेजी में ऋषभ यादव, तरुण कुमार, प्रांजली यादव, संध्या यादव, सौम्य दीक्षित, कक्षा यूकेजी में ओम पचौरी, शिवम, वरुण यादव, अनंत राज, कक्षा प्रथम में प्रिया यादव, अनंत सिंह, कृष्णा यादव, कक्षा द्वितीय में मनीष यादव, कक्षा तृतीय में आशीष यादव, कक्षा चार में सचिन यादव, अर्जुन यादव, अनमोल मिश्रा, कक्षा पांच में सचिन यादव, राधे श्याम, अर्जुन यादव, कक्षा छह में अमित मिश्रा, तनु पचौरी, अंश मिश्रा, कक्षा सात में तान्या यादव, साक्षी यादव, बुलबुल यादव, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, शिवम शर्मा को मुख्य अतिथि ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर मुख्य अतिथि तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने कहा कि पुरस्कार पाने से प्रतिभा निखरती है और छात्रों में बेहतर करने की ललक पैदा होती है। छात्र शिक्षा को हथियार बनाकर देश के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में सहभागिता करें। प्रबंधक राज पचौरी ने जीवन में संघर्षों का सामना करने की बात कही। इस अवसर पर विजय शर्मा, संजीव मिश्रा, संतोष तिवारी, नितेश गुप्ता, अमित, यतेंद्र, मेघा, खुशबू, ममता, आशीष सिंह, सुनील कुमार, जितेंद्र दीक्षित, रामब्रेश, राजेश आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्या सुमन पचौरी ने मुख्य अतिथि और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें