होली के त्योहार को लेकर रंग व गुलाल से शहर के बाजार सज गए हैं। हर जगह लाल, पीले रंग और गुलाल से सजी दुकानें दिखाई दे रही हैं। विभन्न कार्टून प्रोग्राम के पात्रों के नाम और उनके चेहरे की बनावट की पिचकारी बाजार में मौजूद हैं जो बच्चों को लुभा रही हैं। शहर के शास्त्री मार्केट, जलेसर रोड पर दुकानों पर अभी से भीड़ लगना शुरू हो गई है। कार्टून कलाकार मोटू-पतलू , छोटा भीम की बच्चों पिचकारी को ज्यादा पसंद आ रही है। टैंक और पंप पिचकारी का क्रेज भी बरकरार है।
आई बम पिचकारी
होली पर भी दीवाली की तरह पटाखे फोडे़ जाएंगे। अंतर इसमें इतना होगा कि रोशनी की जगह गुलाल उडे़गा। होली चटाई की कीमत 40, गुलाल पटाखे की कीमत 40 से 80 रुपये है। उपहार में देने के लिए गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं।
थ्रो आईस इस बार है खास
बाजार में हर बार होली पर कुछ नया आ जाता है। इस बार थ्रो आईस पहली बार आई तो मांग भी बढ़ी है। एक पदार्थ को बाल्टी में डाल दिया जाता है तो रंगी बर्फ की तरह रूप धारण कर लेती है। जो एक दूसरे पर फेंकने पर रंगीन कर देती है।
एक साथ फू लेंगे 111 गुब्बारे
बच्चों को होली पर पानी भरे गुब्बारे एक दूसरे पर फेंकने का शौक रहता है। एक स्टिक ऐसी है, जिससे एक बार में 111 गुब्बारों में पानी भरेगा। उसी में रबर भी लगी हुई है, जिससे गुब्बारे में पानी भरने के बाद अपने आप फूल जाएगी।
छाई मलिंगा और मडूना की हेयर स्टाइल
बाजार में श्रीलंका क्रिकेटर मलिंगा एवं मडूना हेयर स्टाल खूब छाई हुई है। कलरफु ल हेयर भी बाजार भी खूब बिक रहे हैं। जिनकी कीमत 90 से दो सौ रुपये है।
रंगों से ज्यादा हर्बल गुलाल की डिमांड
रंगों से बढ़ते साइडइफेक्ट के कारण लोग गुलाल से होली खेलना पसंद करते हैं। हर्बल गुलाल की डिमांड ज्यादा है। यह खुशबू के साथ कलर कर देता है। वहीं, चंदन स्प्रे की डिमांड भी है। स्प्रे करने पर चंदन खुशबू आती है, लेकिन कलर नहीं होता।
पिचकारियों की रेट लिस्ट
आइटम रुपये
पंप पिचकारी 25 से 300
टैंक पिचकारी 150 से 800
थ्रो आइस 100
चंदन स्प्रे 20
एक लीटर झाग स्प्रे 90
मारवाड़ी टोपी 40 से 100
गुब्बारे 5 से 10
गिफ्ट पैक 25 से 300