फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसन में मिला था अखाद्य रंग, 500 किलो बेसन को किया सीज

विज्ञापन
जसराना- जसराना में खाद्य सामिग्री चेक करते अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में घूम रही खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रयोगशाला वैन में बेसन की जांच की गई और तुरंत रिपोर्ट आ गई। बेसन में अखाद्य रंग की मिलावट निकली। 500 किलो बेसन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

बेसन को श्यामसुंदर निवासी फिरोजाबाद ने तैयार किया था। सूरज ब्रांड बेसन की 20 बोरियां ऑटो में रखकर बिक्री के लिए जा रही थीं। इस बेसन की खाद्य सुरक्षा की प्रयोगशाला वैन में जांच की। बेसन में मिलावट की पुष्टि होने के बाद बेसन की बोरियों को सीज कर व्यापारी की अभिरक्षा में दे दिया। एक नमूना लेकर फिर से प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है। शिकोहाबाद में दूध का नमूना लिया। जिसमें पानी की मिलावट होने की संस्तुति की गई है।
प्रयोगशाला वैन ने जसराना से 11 नमूनों लिए जिसमें मिल्क केक, छैना में स्टार्च, सॉस में रंग की मिलावट मिली। सिरसागंज में 40 खाद्य नमूनों की जांच की गई। बर्फी में स्टार्च, पनीर में फैट की कमी पाई गई। नेहा रेस्टोरेंट में उर्द की दाल, अरहर की दाल, घी, तेल की जांच की गई। गुंजन रेस्टोरेंट में मसाले, तेल और दालों की जांच की। यह कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के निर्देशन में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें