- भक्तों ने गुलाल उड़ाकर भजनों पर किया नृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। श्री श्याम सखा परिवार के नेतृत्व में खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा शहर में गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में जुटे महिला-पुरूष भक्तों ने बाबा श्याम के भजनों पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जमकर नृत्य किया।
निशान यात्रा एटा रोड स्थित चौमुखी महादेव मंदिर से शुरू हुई। जोकि एटा तिराहा, कटरा बजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नारायण होटल, स्टेट बैंक तिराहा, बड़ा बाजार में जाकर संपन्न हुई। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष भक्त शामिल हुए। सभी के हाथों में बाबा श्याम का ध्वज था। आगे-आगे बैंडबाजे वाले बाबा श्याम के भजनों की धुन बिखेरते हुए चल रहे थे। निशान यात्रा में भक्त भजनों की धुनों पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य करते हुए चल रहे थे। बा श्याम की आकर्षक झांकी पर विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। बाबा श्याम की आरती भी उतारी गई। यात्रा में समिति अध्यक्ष रवि बंसल, राजेश अग्रवाल, मनु अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, सुनील पथरिया, शेखर अग्रवाल एवं गगन तोमर शामिल रहे।