फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संगोष्ठी में जीएसटी ई-वे बिल पर हुई चर्चा

Fri, 15 Mar 2024 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संगोष्ठी में जीएसटी ई-वे बिल पर हुई चर्चा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। शुक्रवार को होटल पैराडोर में हुई संगोष्ठी के दौरान शहर के कांच निर्यातकों ने जीएसटी ई-वे बिल पर व्याप्त विसंगतियों के निस्तारण व ईपीसीएच के वार्षिक चुनाव विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रमुख उद्यमी व कांच निर्यातक मौजूद रहे।
विज्ञापन

संगोष्ठी में बीते दिनों में जीएसटी विभाग द्वारा कांच उद्योग जगत पर की जा रहीं सर्वे कार्रवाई के मुद्दे पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान निर्यातकों ने कहा कि जीएसटी विभाग ई-वे बिल से जुड़ी विसंगतियों को दूर करें। ताकि अन्य कंपनियों व फर्मों द्वारा की जानी वाली गड़बड़ी का असर कांच इकाइयों पर नहीं पड़े। संगोष्ठी में ईपीसीएच (एक्सपोर्ट प्रमोशन काउसिंल ऑफ हैंडीक्राफ्ट) के पदाधिकारियों ने संस्था के वार्षिक चुनाव पर चर्चा की। संगोष्ठी में ईपीसीएच के मुकेश बंसल टोनी, राजेंद्र गुप्ता, सरवर हुसैन, सिंगराज यादव और राजीव दीक्षित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें