उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एटीएस में तैनात एक सिपाही शादी का झांसा देकर फिरोजाबाद की युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। उसने युवती की अश्लील फोटो, वीडियो भी बना ली। शादी की बात करने पर आर्य समाज मंदिर में शादी तो कर ली लेकिन बातचीत करना बंद कर दिया और दूरी बना ली। अब दहेज में 30 लाख रुपये की मांग कर रहा है। न देने पर निजी फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।