कासगंज में मतदान के लिए लाइन में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज में सिढ़पुरा विकासखंड क्षेत्र की कुचरानी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके लिए बुधवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर (बूथ संख्या 15) पर कुल 935 मतदान और प्राथमिक विद्यालय कुचरानी (बूथ संख्या 16) पर कुल 817 मतदान होना है। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा भी दोनों मतदान केंद्रों पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।
फिरोजाबाद में मतदान के लिए केंद्र पर जाते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में जिले के शिकोहाबाद एवं अरांव ब्लॉक क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के पुलिस बल तैनात रहा। यहां सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।
शिकोहाबाद ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतें वासुदेवमई एवं दिखतौली तथा अरांव ब्लॉक की मांढई फतेहपुर बड़े गांव ग्राम पंचायत में मतदान हो रहा है। वासुदेवमई से पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी की देखरेख में आधार कार्ड चेक करने के बाद ही मतदान कराया जा रहा है।
- हाथवंत ब्लॉक और जसराना की ग्राम पंचायत ओढ़मपुर में दोपहर 1:30 बजे तक 80 प्रतिशत मतदान हुआ।
- ग्राम पंचायत वासुदेव मई के बूथ संख्या 246 पर 718 में से 364 वोट दोपहर 1:30 बजे तक वोटिंग हुई।
- बूथ संख्या 247 पर 631 में से 304 वोट पड़े।
- वासुदेव मई के उरमुरा किरार के बूथ संख्या 249 पर 451 में से 207 वोट पड़े।
एटा में मतदान के लिए लाइन में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
एटा जिले के विकासखंड क्षेत्र की ततारपुर अव्वल ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात से मतदान हो रहा है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के पुलिस बल तैनात है।