फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेवा मंच ने जसराना विधायक को सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
अटेवा मंच ने जसराना विधायक को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अटेवा पेंशन बचाओ मंच की टीम ने जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में जसराना विधायक रामवीर सिंह यादव  को उनके निवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को सपा हाईकमान तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

ज्ञापन देने के बाद अटेवा पेंशनविहीन कर्मचारियों की बैठक धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  डा राघवेंद्र सिंह ने नए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था में समायोजित करने की पुरजोर माग करते हुए कहा कि सपा के पास इस समय  प्रदेश के नौ लाख शिक्षक व कर्मियों के बुढ़ापे को संवारने का मौका है। इसका ऋण हम चुनाव में चुका देंगे। जिला प्रवक्ता अमित विद्यार्थी व जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि यदि नवीन पेंशन योजना इतनी ही अच्छी थी तो विधायकों, मंत्रियों, सांसदों को पुरानी पेंशन क्यों दी जाती। ज्ञापन देने वालों में  डा चंद्र शेखर, हरिमोहन, डाली कुलश्रेष्ठ, कमलकांत, अरविंद, हरीश यादव, कमल यादव, संजय लालई, अक्षय उपाध्याय, ललित शर्मा, संजीव कुमार, प्रशांत जैन, राजीव जैन, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें