फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप कीं इमरजेंसी सेवाएं, वृद्धा की मौत

Wed, 08 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
ठप कीं इमरजेंसी सेवाएं, वृद्धा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला की मौत के बाद आक्रोशित हुए परिवारीजनों ने डाक्टरों को देख लेने की धमकी दे डाली। इससे गुस्साए डाक्टर और कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दीं और ट्राम सेंटर से बाहर आ गए। स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने से एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि मरीज उपचार के लिए तड़पते रहे। बाद में फोर्स के पहुंचने पर डाक्टरों ने कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

घटनाक्रम बुधवार सुबह करीब छह बजे का है। डा. भारत गोस्वामी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोहिनूर रोड निवासी महिला सरजीना को परिवारीजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। महिला ने जहर खा लिया था। महिला को उपचार दिया जाता, इससे पूर्व उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत होते ही परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। वह अस्पताल में हंगामा करते, उससे पहले ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। परिवारीजन शव ले जाते समय चिकित्सक और कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दे गए। धमकी मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी और चिकित्सक आक्रोशित हो गए। वह स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर ट्रामा सेंटर से बाहर आ गए। इसी बीच नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला ताल निवासी ब्रजेश कुमार अपनी मां विलाखो देवी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। उस वक्त चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं को ठप कर चुके थे। विलाखो देवी करीब आधे घंटे तक आटो में पड़ी तड़पती रहीं और दम तोड़ दिया। वृद्धा की मौत होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उधर सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को उपचार के लिए तड़पता देख तीमारदारों में गुस्सा व्याप्त हो गया। उन्होंने हंगामा किया तो पुलिस पहुंच गई। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद डाक्टर और कर्मचारी काम पर लौटे।

स्वास्थ्य कर्मचारी को पीटा
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। बुधवार दोपहर करीब एक बजे शराब के नशे में युवक ने सरकारी ट्रामा सेंटर में हंगामा खड़ा कर दिया। युवक के साथ आए परिवारीजन हंगामा कर रहे युवक को समझाने का प्रयास कर रहे थे तभी युवक ने स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही बीच बचाव को पहुंचा तो युवक ने सिपाही से अभद्रता कर दी। इस पर परिवारीजन युवक को पीटते हुए घर ले गए। युवक फरिहा थाना क्षेत्र के गांव कोडर का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन


तहरीर आने पर होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी उत्तर ने बताया कि सरकारी ट्रामा सेंटर में हंगामे की सूचना पर फोर्स भेजा गया था। चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से सरकारी ट्रामा सेंटर पर फोर्स भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें