फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सेवायोजकों को सहायक श्रमायुक्त का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रमिक यूनियन की शिकायत पर सहायक श्रमायुक्त ने शहर के चार चूड़ी और माउथ ब्लोइंग कारखानों के सेवायोजकों को त्रिपक्षीय वार्ता के लिए कार्यालय में तलब किया है।
विज्ञापन

कांच एव माउथ ब्लोइंग वर्कर्स यूनियन के महामंत्री संजीव नारायन ने विगत 11 अगस्त 2021 को एएलसी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि मै. हाईलाइट ग्लास प्राइवेट लिमिटेड, श्याम ग्लास वर्क्स, उमा ग्लास वर्क्स और जगदंबा ग्लास में श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है।
वहीं श्रमिक यूनियन पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर सहायक श्रमायुक्त अरुण कुमार सिंह ने चारों कांच इकाइयों के सेवायोजकों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को त्रिपक्षीय वार्ता के लिये आगामी एक सितंबर को एएलसी कार्यालय श्रमिक बस्ती में दो बजे उपस्थित रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें