फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट, जिले में 390 बेड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट, जिले में 390 बेड तैयार
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर देश में अलर्ट है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए सुहागनगरी तैयार है। विदेश और राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। मेडिकल कॉलेज सहित जिले के सरकारी अस्पतालों में 390 बेड कोविड के लिए आरक्षित हैं। ऑक्सीजन प्लांट को बार-बार चालू करके देखा जा रहा है।
देश में कोरोना के मामले बढ़े तो सौ शैय्या अस्पताल को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। यहां एल-टू श्रेणी में 220 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है। यहां 50 से अधिक वेंटीलेटर लगे हैं। सौ शैय्या अस्पताल में एक हजार लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है।
विज्ञापन

जसराना में 30 बेड कोविड वार्ड के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसमें 12 बेड पीकू वार्ड के लिए आरक्षित किए हैं। यहां भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा चुका है। साथ ही एक वेंटीलेटर, एक बाईपैप मशीन और कंसनट्रेटर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर इस अस्पताल को 50 बेड का किया जा सकेगा। संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में 50 बेड का कोविड वार्ड तैयार है। यहां 550 लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। 20 बेड का आईसीयू वार्ड तैयार किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका, सिरसागंज और जाटऊ पर भी 30-30 बेड के वार्ड तैयार किए गए हैं। यहां मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। हालांकि यह अस्पताल एल वन श्रेणी के हैं। यदि मरीज की स्थिति बिगड़ती है तो उसे एल-टू श्रेणी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों बरतें सावधानी
हमारा पूरा ध्यान बाहर से आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराने पर है। यदि कोई बाहर से आता है तो उसकी सूचना अवश्य दें। जो लोग टीकाकरण की दूसरी डोज से वंचित हैं, वह टीकाकरण कराएं। लोगों से अपील है कि सामाजिक दूरी का पालन करें। मास्क भी पहनें। -डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें