शिकोहाबाद। पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक रंगाई-पुताई करने का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला किला निवासी रवि (27) वर्ष का विवाह लगभग सात वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद रवि के पास एक पांच वर्षीय बेटी है। परिजन बताते हैं कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही दंपती के बीच किसी न किसी बात को लेकर आए दिन गृह कलह होता था। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू पीड़ित के बेटे के साथ मारपीट करती थी। शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद रवि ने कलह से आहत होकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। पंखे पर रस्सी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। परिजन ने जब कमरे के अंदर झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जिसने शव को फंदे से उतारकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दी है। इस घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।