फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्टोर रूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 06 Dec 2025 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र के सुहाग नगर सेक्टर दो में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में भीषण आग लग गई। इस घटना में इन्र्वटर, वॉशिंग मशीन समेत स्टोर रूम में रखा लाखों का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान स्वामी मूलचंद राठौर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। परिवार घटना के समय मकान के प्रथम तल पर मौजूद था। मकान की खिड़की से घना धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को तुरंत घटना की सूचना दी। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दमकल की टीम ने मौके पर आकर आग बुझाई। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें