फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकतपुर में तैनात सचिव को प्रतिकूल प्रवृष्टि,प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीडीओ चर्चित गौड़ ने डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा के साथ लाइनपार क्षेत्र के गांव बरकतपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में कंपोजिट विद्यालय में मेडिकल कैंप लगा मिला। पंचायत सचिव ने बताया कि सर्वे में बरकतपुर में 140 एवं खंजापुर में 177 बुखार से पीड़ित मरीज मिले। गांव में सर्वे नहीं होने व फॉगिंग नहीं कराने पर पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी। प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में लगे कैंप में 35 मरीजों को देख चुके थे। इसमें कोई डेंगू एवं मलेरिया पॉजिटिव नहीं मिला। शिविर में डॉ. विशेष कुलश्रेष्ठ, डा.एसपी चंदेल सुनीता देवी मौजूद थे। पंचायत सचिव आदित्य मिश्रा ने डीपीआरओ को बताया कि गांव में 140 एवं खंजापुर में 177 बुखार से पीड़ित मिले हैं। सीडीओ को गांव की नालियां चोक मिली, एंटीलार्वा दवा का छिड़काव नहीं कराने को गंभीरता से लिया।
एडीओ पंचायत, सेक्टर प्रभारी, एडीओ एजी, ग्राम प्रधान, सचिव को निर्देश दिए कि बीस मजदूर लगाकर गांव में साफ सफाई कराएं। दो किलोमीटर नाली साफ होनी थी लेकिन 600 मीटर की गई। सीडीओ ने चेतावनी दी कि बरकतपुर में गंदगी, नाली की साफ-सफाई न की तो सचिव को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ ने दिए कैंप लगाने के निर्देश
सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यमुना की तलहटी वाले गांवों में कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि वायरल, मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम की जा सके। उन्होंने निगरानी टीमों के साथ अन्य टीमों को सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें