फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अपहरण का आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, किशोरी भी बरामद

Sun, 13 Sep 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पचोखरा (फिरोजाबाद)। थाना पुलिस ने रविवार सुबह सेक्टर-37, गुरुग्राम से अपहरण के आरोपी अरविंद (निवासी पीला बुर्ज, जलेसर, एटा) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अपहरण की गई किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक का काम करने वाले आरोपी की मुलाकात वहां टेंपो चलाने वाले किशोरी के माता-पिता के संपर्क में आने के दौरान हुई थी। किशोरी की मां की शिकायत पर गत 19 जून को पचोखरा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें बाद में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई थीं। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया और किशोरी को महिला पुलिस संरक्षण में आवश्यक कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें