फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के महताब नगर में एक गर्भवती महिला को किन्नर समेत कई लोगों ने पीटा। आरोप है कि कहासुनी के बाद आरोपी उसके घर में घुस आए और थप्पड़ मारने के साथ ही उसके पेट में लात मारी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़ित महिला नीतू ने आरोप लगाया किसी बात पर किन्नर से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद किन्नर और उसके परिवार के लोगों ने घर में घुसकर उसको पीटा। वह गर्भवती है और मारपीट के दौरान उसके पेट में लात मारी गई। उसका पति बाहर काम करता है और वह बच्चों के साथ अकेली रहती है। घटना के दौरान क्षेत्र के मौजूद लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास भी नहीं किया। वायरल वीडियो में एक किन्नर अभद्रता करता दिख रहा है। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि वायरल वीडियो का घटनाक्रम दो दिन पुराना है। तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।