ऐक्सप्रेसवे पर पलटा गैस से भरा कैप्सूल
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगला खंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार दोपहर मथुरा से कानपुर जा रहा गैस से भरा कैप्सूल अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर पड़ा। हादसा होते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर नगला खंगर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक-क्लीनर को बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद कंपनी के एक्सपर्ट लोगों ने बड़ी क्रेन की मदद से उसे खड़ा किया।
आगरा से एक एलपीजी गैस से भरा हुआ इंडेन कंपनी का कैप्सूल कानपुर जा रहा था। जब कैप्सूल नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत सुजनीपुर गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग को तोड़ते हुए लगभग 20 फीट नीचे गहराई में गिर पड़ा। कैप्सूल के पलटने की जानकारी होते ही नगला खंगर के एसएचओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बड़ी घटना से बचाने के लिए तत्काल उस क्षेत्र को सेफ जोन में कर लिया। लोगों को उसके पास नहीं जाने दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
सूचना पर कंपनी के लोगों ने पहुंच कर कैप्सूल की जांच की और बाद में उसे क्रेन की मदद से खड़ा कर लिया। कंपनी के आए एक्सपर्ट द्वारा पूरी तरह से उसकी जांच की और उसके बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।