फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय स्तर के सूरजकुंड एवं दिल्ली मेला (हाट) में कांच नगरी के उत्पाद भी प्रदर्शित होंगे। शासन के निर्देश पर जिले के हस्तशिल्पियों एवं उद्यमियों को स्टॉल लगाने हेतु आमंत्रित किया गया है।
एक से 16 फरवरी तक हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेले में देश-विदेश की नामी-गिरामी कंपनियों के साथ ही फिरोजाबाद के कांच उत्पाद भी चमक बिखेरेंगे। वहीं एक से 15 फरवरी तक होने वाले दिल्ली हाट में भी सुहागनगरी के कांच उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों को आमंत्रण भेजा गया है। प्रदेश के संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा भेजे गए आमंत्रण के अनुसार सूरजकुंड मेला में छह एवं दिल्ली हाट में ओडीओपी योजनान्तर्गत सात इकाई संचालक उद्यमियों व हस्तशिल्पियों को अपने उत्पादों की प्रर्दशनी का मौका मिलेगा।