फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आकर पांचवीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आकर पांचवीं के छात्र की मौत
विज्ञापन

- होमगार्ड का पुत्र साथी के साथ साइकिल से जा रहा था सब्जी लेने
- सिरसागंज क्षेत्र में करहल रोड पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। करहल रोड स्थित गांव लढुपूरा के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से होमगार्ड के 14 वर्षीय पुत्र की मौके पर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला तुला निवासी मगन (14) अपने साथी कृष्णा के साथ साइकिल से सब्जी लेने सोमवार देर शाम को जा रहा था। दोनों लढुपूरा के समीप पहुंचे, तभी सामने से आलू की बोरी लेकर आ रहे ट्रैक्टर चालक ने मगन को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मगन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कृष्णा बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस और मगन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान बोले, पांचवीं के छात्र मगन की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई है। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मगन के पिता होमगार्ड है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें