रफ़रोजाबाद ! नीतू सिंह सिसोदिया - आम आदमी पार्टी से सदर सीट प्रत्याशी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव-2022 के लिए फिरोजाबाद सदर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी। पार्टी ने नीतू सिसौदिया को उतारा है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली से सूची जारी होने के बाद सोमवार को जिलाध्यक्ष ने इसकी घोषणा की।
शिवम होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष रघुनंदन दास गुप्ता ने बताया कि नीतू सिसौदिया ने पार्टी को उम्मीदवार बनाया है। जिलाध्यक्ष की माने तो पार्टी से कुछ दिन पहले जुड़ने के बाद ही नीतू को टिकट मिलने का कारण जिले में किसी भी महिला उम्मीदवार का टिकट न मांगना रहा है। नीतू सिसौदिया ने कहा कि शहर के विकास और जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। वहीं, प्रदेश महासचिव चिटफंड प्रकोष्ठ के अमित गर्ग को जिला चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वार्ता के दौरान शीलेंद्र वर्मा, बलवीर सिंह, रत्नेश यादव, ऋषभ जैन, राजेश वर्मा, राजकुमार, निर्मल कुमार, धर्मेंद्र यादव, विजय यादव, नरेश यादव, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
.
प्रोफाइल
- उम्र 43 वर्ष
- शिक्षा 10 वीं
- दो माह पहले पार्टी से जुड़ी
- दिल्ली की तरह शहर का विकास कराना प्राथमिकता