फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसए हाथवंत का सीडीओ ने रोका वेतन

Fri, 30 May 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सीडीओ हीरालाल ने स्कूलों के निरीक्षण की गलत जानकारी देने पर एबीएसए हाथवंत का वेतन रोकने के आदेश दिए। पीएचसी खैरगढ़ पर संविदा के पांच कर्मी गायब मिले। खैय्यातान स्कूल में शिक्षक एवं शिक्षामित्र सभी गायब थे। आंगनबाड़ी केंद्र एवं सड़क के निर्माण में खामियां मिलीं।
विज्ञापन

सीडीओ हीरालाल गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे निरीक्षण को निकले। नौ बजे बिल्टीगढ़ मार्ग पर आगे गिट्टी पड़ी थी। लेपन कार्य की गुणवत्ता जखारा से आगे खराब होने पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को सुधार करने की हिदायत दी। प्राथमिक स्कूल नगला खैय्यातान नौ बजे वह पहुंचे तो तीन शिक्षक, दो शिक्षामित्र मौजूद नहीं थे। तीनों शिक्षकों का वेतन एवं शिक्षामित्रों का मानदेय काटने के आदेश दिए। सोफीपुरा में लक्ष्मीदेवी सहायिका नहीं थी। उसका मानदेय काटने एवं मुख्य सेविका रानी देवी श्रीवास्तव के द्वारा निरीक्षण नहीं करने पर वेतन रोकने तथा डीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पीएचसी खैरगढ़ में सीडीओ को संविदा कर्मचारी पंकज कुमार समादिया, आदेश कुमार, राजरानी, आरती पंकज कुमार अनुपस्थित थे। सीएमओ को मानदेय काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन


समिति की बैठक कल
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। सीडीओ ने बताया जिला स्तर पर गठित जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक 31 मई को शाम 4.30 बजे विकास भवन सभागार में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें