फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में 31 मरीज संक्रमित मिले, 45 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को कोरोना के कुल 31 मरीज संक्रमित पाए गए। जबकि 45 मरीज होम आइसोलेेशन से बाहर आ गए। अब जनपद में सक्रिय केसों की संख्या 184 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमण दर में गिरावट आई है। पिछले एक सप्ताह में संक्रमण दर 1.64 फीसद है।
विज्ञापन

गांव भांडरी में 50 वर्षीय व्यक्ति, कोरारा रोड पर एक वर्षीय बालक, गांव धरमई में 12 वर्षीय बालक, बछगांव में 28 वर्षीय युवक, कारी खेड़ा में 25 वर्षीय बालक, नगला बली में पांच वर्षीय बालिका की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। गांव काशीपुरा में 23 वर्षीय युवती, सैलई में 35 वर्षीय महिला, आजाद नगर में 17 वर्षीय युवती, सहारनपुर में 20 वर्षीय युवक, नगला पदम में 60 वर्षीय वृद्ध, कंथरी में 25 वर्षीय युवक मक्खनपुर में 25 वर्षीय युवती, कोरोना का शिकार हुआ है। शहरी क्षेत्र में हिमांयूपुर, प्रकाश नगर, पचवान में 39 वर्षीय महिला, नई आबादी में 30 वर्षीय महिला, रसूलपुर में 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। टूंडला के नई बस्ती में कोरोना संक्रमण के मरीज मिले हैं। सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना के गंभीर लक्षण मरीजों में नहीं दिखने को मिल रहे हैं। मगर, लापरवाही करना अभी खतरनाक है। लोग मास्क का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें