फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचित देखभाल और उपचार के अभाव में दो बीमार गौवंश की मौत

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! स्टेशन रोड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र में संचालित एकमात्र पशु चिकित्सालय में बीमार गोवंश के उपचार और देखभाल के लिए उचित प्रबंध नहीं हैं। लोगों की माने तो पशु चिकित्सालय में आयेदिन गोवंश की मौत हो जाती है। मंगलवार को भी दो गाय की मौत हो गई। लोगों में जिला प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग के अफसरों के खिलाफ रोष है। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्रांर्गत स्टेशन रोड पर संचालित राजकीय पशु चिकित्सालय में टीन शेड आदि की व्यवस्था नहीं होने के कारण दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से उपचाराधीन गोवंश को खुले में रखा जा रहा है। वहीं, वरून कुमार, शिवम कुमार, रजत और दीपक शर्मा के मुुताबिक उचित उपचार एवं देखभाल के अभाव में गत दिवस मंगलवार को दो गाय की तड़पकर मौत हो गई। नई बस्ती के शिवम का कहना है कि पशु अस्पताल के पास ही निवास हैं, रोजाना अस्पताल के सामने से निकलना होता है, पिछले कई दिनों से रोजाना गोवंश दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में पशु प्रेमियों का आरोप है कि अव्यवस्थाओं के चलते गत 24 जुलाई को भी एक साथ छह गाय की मौत हुई थी। इस मामले में हुई एक शिकायत पर पशु चिकित्सा विभाग ने जांच कराने की बात कही। लेकिन उक्त जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
महापौर ने भी जांच कराने की थी मांग-
पशु प्रेमियों ने उचित उपचार एवं देखभाल के अलावा चारा उपलब्ध नहीं होने के कारण गौवंश की मौत होने का आरोप लगाया था। जिस पर नगर महापौर नूतन राठौर ने सात अगस्त 2021 को तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को पत्र लिखा था। पत्र में पशु चिकित्सालय स्टेशन रोड की व्यवस्थाओं में सुधार कराने के साथ ही एक साथ छह गौवंश की मौत की जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

अधिकारी की बात-
गोवंश की मौत की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। पशु चिकित्सालय में दुर्घटना अथवा अत्यंत गंभीर रूप से बीमार पशुओं को ही रखा जाता है। उपचार के दौरान उनकी मौत होने की संभावनायें ज्यादा होती हैं। पशु चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधायें तो पर्याप्त हैं। हालांकि बीमार पशुओं को रखने के लिये टीन शेड अथवा सफाई व्यवस्था से जुड़ीं खामियां हैं। इसमें सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

जितेद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें