फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में विदेश से आए 14 और लोग, जांच में जुटीं सर्विलांस टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से कई देशों में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अपने देश लौट रहे हैं। सुहागनगरी में विदेश से आए 14 और लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीमें विदेश से आने वाले नागरिकों की जांच में जुट गई हैं। कोरोना जांच के लिए इनका सैंपल लेकर क्वारंटीन किया जाएगा। अभी तक जिले में 36 से अधिक लोगों के विदेश से आने की सूचना मिली है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका सहित 12 देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने कहकर बरपा रखा है। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही विदेश से लौटकर आने वाले लोगों की निगरानी करने की बात कही गई है। विदेश से प्रदेश में लौटने वालों की सूचना शासन लगातार स्वास्थ्य विभाग को दे रहा है। शासन से आई नई सूची के मुताबिक, आगरा गेट स्थित एक परिवार सिंगापुर से लौटा है।
इसके साथ ही रहना रोड, हनुमान गंज, गांव पिलख्तर जट, नगला बनिया, चौबेजी का बाग, शिकोहाबाद में भी कई लोग दुबई, सिंगापुर, यूएई सहित अन्य देशों से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी लोगों की जांच कराने के लिए टीमें सक्रिय कर दी हैं। हालांकि संविदाकर्मियों की हड़ताल के कारण यह कार्य धीमा है। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि विदेश यात्रा कर लौट रहे लोगों की कोरोना की जांच कराई जा रही है। 14 और लोगों की सूची हमें प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें