फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में घुसकर युवक को मारी गोली, मौत

Fri, 23 Aug 2013 04:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के फरीदाबाद में पेशी के लिए कोर्ट आए युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मामला सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर का है। यहां वकीलों के बैठने के लिए बने टिन शेड नंबर 305 में बृहस्पतिवार को यह घटना घटी।

गांव बदरौला का रहने वाला शशि (25) किसी मामले में पेश होने के लिए कोर्ट परिसर आया था। वह अपने वकील के पास बैठा हुआ था। दोपहर करीब पौने एक बजे तीन युवकों ने शशि पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ा।

गोली चलने से वहां अफरातफरी मच गई। कोर्ट परिसर के बाहर तीनों बदमाशों का एक साथ सलेटी रंग की स्विफ्ट कार में इंतजार कर रहा था। चारों कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर सेंट्रल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलवाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से गोली के 11 खोल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक को 10 गोलियां लगी हैं।

उधर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे के बाद एसडीएम के आश्वासन पर जाम खोला गया। पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें