फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद महिला को धमकाया, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कानपुर के एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवक के रिश्तेदारों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि 14 नवंबर 2021 की रात करीब 10 बजे वह अपने घर पर सो रही थी। तभी कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के हरबंशपुर गढ़वी का रहने वाला युवक रामू रैदास घर में घुस आया। उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस से शिकायत करने पर रामू के रिश्तेदार बाबू व संदीप निवासी अमौली ने जान से मारने की धमकी दी। थाने में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। एसपी से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। तब महिला ने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें