फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान ढही दीवार गर्भवती की मौत, मां-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। बारिश के दौरान सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे दीवार ढह गई। मलबे में गर्भवती और उसकी मां बहन दब गईं। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक गर्भवती की मौत हो चुकी थी। मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र के सातो जोगा गांव निवासी रामदास रैदास की बेटी संगीता (30) करीब पांच माह की गर्भवती थी। वह रक्षाबंधन पर मायके आई थी और तब से मायके में रह रही थी। सोमवार रात को संगीता, मां ननकी और बहन रीता बारिश के चलते छप्पर के नीचे दीवार के पास बैठे थे। तभी दीवार ढह गई। हादसे में संगीता की मलबे में दबकर मौत हो गई। उसकी मां ननकी और बहन रीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने बताया घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
फतेहपुर। फर्जी तरीके से प्लाट का बैनामा कराने के मामले में दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने हरिहरगंज निवासी घनश्याम गुप्ता और उसकी पत्नी ज्ञानमती के खिलाफ कार्रवाई की है। राधानगर निवासी राधा चौहान पत्नी राम बिहारी का आरोप है कि 2017 में दंपती ने प्लाट का बैनामा किया था। इसके बाद प्लाट नहीं दिया। आरोपी ने साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिए हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया फर्जीवाड़ा का मुकदमा दंपती पर दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोषक्षेत्र की ग्राम पंचायत ददंवा के ग्राम प्रधान छोटे लाल के पुत्र छवि लाल सोमवार शाम घर लौट रहे थे। गांव में आते ही कुछ लोगों से उनकी मारपीट हो गई। छवि लाल ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने फायरिंग करते हुए उसकी पिटाई की और ग्राम पंचायत के रुपये लूट लिए। बचाव करने पहुंची उनकी मां से भी मारपीट की गई है। मारपीट में वह घायल हो गए। इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष एके गौतम ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पुलिस गांव भेजी गई है। फायरिंग व लूट की बात गलत है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें