फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिवलहा के रास्तों पर जलजमाव, निकलना मुश्किल

विज्ञापन
जलजमाव के कारण छिवलहा कस्बे में इस तरह निकलते लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
छिवलहा। हथगाम विकास खंड के छिवलहा कस्बे में जलजमाव की समस्या ने लोगों को रुला रखा है। प्रमुख रास्तों में पानी भरा होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जलजमाव बना रहता है।
विज्ञापन

छिवलहा कस्बे में जलनिकासी एक तालाब में होती है। कई जगहों पर पानी निकलने की व्यवस्था नहीं हैं। वर्तमान में तालाब ओवरफ्लो हो चुका है और इसका पानी कस्बे के प्रमुख रास्तों पर जमा हो गया हैं। घरों से निकलने वाला पानी भी अब रास्ते पर ही फैल रहा है। नतीजा यह है कि लोग अपने घरों में आने-जाने के लिए परेशान हो रहे हैं।
सबसे खराब हाल तालाब के पास रहने वालों का है। छिवलहा व्यापार मंडल अध्यक्ष जियाउल हक, मुन्नू, अफरीदी, जितेंद्र गुप्ता, अनीस, रईस, नौशाद, रज्जन पासवान, क्षत्रपाल, सुभाष, बाबूलाल, गया, गोपू पासवान, यूसुफ, जियालाल, लल्लू, सजीवन पासवान, हसीब, संतोष, केशनपाल, चंद्रपाल, संजय, अजय, लड्डन, शमीम ने बताया कि तालाब का पानी रास्ते पर आ जाने से दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें