फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर में सेंध लगाकर साढ़े नौ लाख की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पड़ी आलमारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जोनिहां। किसान के घर में सोमवार दोपहर सेंध लगाकर नकदी, जेवर समेत करीब साढ़े नौ लाख का माल पार कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और कुछ संदिग्ध उठाए गए हैं। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर निवासी अनिल पटेल उर्फ बबेली बड़े काश्तकार हैं। पूरा परिवार करीब 10 बजे सुबह खेत पर धान काटने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे घर लौटकर आए। तभी दूसरी मंजिल के कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखकर परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। किसान ने बताया कि चोर पीछे के रास्ते से दूसरी मंजिल पर कमरे तक पहुंचे। दीवार में सेंध लगाकर कमरे में दाखिल हुए। अलमारी, बक्सों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर एक लाख 75 नगद, 15 तोला सोने के जेवरात, एक किलो चांदी के जेवरात चुरा ले गए हैं। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
बकेवर। थानाक्षेत्र के बाबा कुआं के पास जनरल स्टोर की दुकान में सेंध लगाकर चोरी की वारदात हुई। छह माह में दुकान में तीसरी बार चोरी हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

उसरहाखेड़ा निवासी पवन पटेल की जनरल स्टोर की दुकान में पहले भी दो बार शटर तोड़कर चोरी हो चुकी है। दुकानदार पवन ने बताया कि सुबह किसान खेत में धान काटने जा रहे थे। तभी दुकान के पीछे सेंध लगी देख उसे सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा और 112 नंबर में पुलिस को सूचना दी। करीब एक लाख का सामान चोरी होने की पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें