फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: चेकिंग करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया, उपकेंद्र में अफसरों को बनाया बंधक

Sun, 04 Jul 2021 12:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र चांदपुर का घेराव किया और यहां मौजूद जेई और विजिलेंस इंस्पेक्टर को बंधक बना लिया। कर्मचारी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
चांदपुर गांव में मौजूद विद्युत विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में चेकिंग और राजस्व वसूली के लिए टीम के साथ चांदपुर गांव पहुंचे बिजली विभाग के जेई और विजिलेंस इंस्पेक्टर को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। एसडीओ बिंदकी ने चांदपुर पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले हंगामा करने वाले जा चुके थे। एसडीओ ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को चांदपुर गांव में विद्युत विभाग के जेई दीपेश कुमार, विजिलेंस इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह टीम के साथ राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने पहुंचे थे। गांव में सतवंत सिंह, कृष्ण मुरारी, रामचंद्र आदि का बिल बकाया होने पर टीम ने दो माह पहले उनका कनेक्शन काट दिया था।

लेकिन बिना बिल जमा किए इन लोगों ने  कनेक्शन जोड़ लिया। टीम ने शनिवार को जब इनका कनेक्शन दोबारा काटने का प्रयास किया तो यह लोग अपने साथी रामशंकर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, फूल सिंह, रज्जन सिंह, राहुल कुमार के साथ आ धमके।
विज्ञापन


आते ही इन लोगों ने गाली गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। ग्रामीणों ने टीम को गांव से दौड़ा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र चांदपुर का घेराव किया और यहां मौजूद जेई और विजिलेंस इंस्पेक्टर को बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। कर्मचारी मौके से भाग निकले।

मामले की जानकारी जब एसडीओ प्रशांत शुक्ला को हुई तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। एसडीओ की ओर से तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें