पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। धाता के जंगल में छिपे बदमाश गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे पर इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
बता दें कि दो बदमाश पुलिस को देखते ही जंगलों में भाग गए। जिन्हें कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। एक बदमाश जिसका नाम जावेद है जो खागा के पच्चीसा गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर दर्जनोंलूट, चोरी, गोकशी के मुकदमें विभिन्न थानों में एवं सैनी कौशांबी में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
एक्सचेंज ऑफ फायर में पैर में गोली लगने के कारण जावेद घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। जंगल में घटनास्थल से तीन गाय बधीं हुई बरामद हुई हैं। साथ ही साथ दो तमंचा एक बाइक ,गड़ासा एवं रस्सी बरामद हुई है। पुलिस के द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।