बिंदकी। फरीदपुर मोड़ स्थित सीपीएस स्कूल में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पहुंचे। विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई।
उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर पूरी तरह से मजबूत करने में लग जाएं। जो बूथ स्तर पर कमेटी गठित की जाएगी, उसका सत्यापन क्षेत्रीय विधायक तथा सांसद स्वयं करेंगे। 22 अगस्त से सात सितंबर तक बूथों का सत्यापन होगा और गठन किया जाएगा।
10 से 20 सितंबर तक सेक्टर प्रमुख बनाए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, जिला प्रभारी प्रकाश शर्मा, बृजेश मिश्रा, विष्णु द्विवेदी, पीयूष पाल, बाबा ठाकुर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
अनीत अग्रहरि बने भाजपा के जिला संयोजक
भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने अनीत अग्रहरि को जिला एनजीओ संयोजक बनाया है। इस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है और अनीत अग्रहरि को बधाई दी।