फतेहपुर। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के पास से एक लाख कीमत का गांजा बरामद हुआ है। उन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।
स्वॉट प्रभारी विनोद मिश्रा और एसएसआई प्रभुनाथ यादव ने शहर के राधानगर इलाके से मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार तस्करों को पकड़ा है। तस्कर शुभम सिंह और दलजीत सिंह निवासी आयह शाह थाना गाजीपुर के
रहने वाले हैं। उनके पास से पांच-पांच किलो गांजा मिला है। आरोपी दलजीत सिंह पहले भी गांजा तस्करी में पकड़ा जा चुका है। दोनों बाइक से गांजा की सप्लाई देने जा रहे थे। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी बांदा से गांजा लेकर आते हैं। जिसके बाद फुटकर गांजा विक्रेताओं को सप्लाई देते हैं। बरामद गांजा की कीमत बाजार में करीब एक लाख रुपये है।