बकेवर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेता कंजरडेरा गांव में पुलिस और आबकारी टीम ने रविवार को ड्रोन के जरिये कच्ची शराब के अड्डे की निगरानी करते हुए छापेमारी की।
बेता कंजरडेरा में ड्रोन से खेत में छिपाए गए लहन के डिब्बों को पुलिस ने बरामद किया। छापेमारी से अवैध शराब बनाने वालों में भगदड़ मच गई। टीम ने 230 लीटर कच्ची शराब और 11 क्विंटल लहन बरामद किया है। लहन को मौके पर नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।